August 8, 2026 2:28 am

अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों का 86 वां सम्मेलन, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त 

एटीएस, पीएसी और भारी संख्या में पुलिस बल रहेंगे तैनात

ए अहमद सौदागर लखनऊ। अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों का 86 वां और विधायी निकायों के सचिवों का 62 वां सम्मेलन 18 जनवरी से 23 जनवरी राजधानी में आयोजित हो रहा है। इस दौरान देश भर के पीठासीन अधिकारियों का जमावडा लगेगा। सम्मेलन को लेकर पुलिस अलर्ट पर है। एटीएस, पीएस और बडी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगी।

सम्मेलन में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष, राज्यसभा के उपसभापति, यूपी विधान परिषद के सभापति, नेता प्रतिपक्ष, लोकसभा राज्यसभा के महासचिव समेत देशभर से पीठासीन अधिकारी और सचिव हिस्सा लेंगे। कई अतिथि अपने परिवार सहित भी आ रहे है। सम्मेलन में आने वाले अतिथि 22 जनवरी को धार्मिक स्थलों में दर्शन के लिए जाएंगे। अतिथियों को शहर के होटलों और गेस्ट हाउसों में ठहराया जाएगा।

सम्मेलन को देखते हुए लखनऊ पुलिस ने विशेष सुरक्षा प्लान लागू किया है। विधान भवन, होटल, कार्यक्रम स्थल और सभी रूट पर कड़ी सुरक्षा की जाएगी। बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और एंटी-सबोटाज चेकिंग सहित 24 घंटे सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। इसके लिए अलग से कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। साथ ही 1683 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

इतने पुलिस कर्मियों की लगी डयूटी

इसमें एक पांच एडीसीपी, 13 एसीपी 56 इंस्पेक्टर, 460 सब-इंस्पेक्टर, 36 महिला एसआई, 817 सिपाही, 143 महिला सिपाही, 153 होमगार्ड 5 कंपनी पीएसी, एटीएस टीम, एंटी माइन टीम, फायर सर्विस और एलआईयू की टीमें शामिल हैं।

इस दौरान बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

सम्मेलन के दौरान रूट डायवर्जन लागू किए जाएंगे। आम लोगों के लिए अलग से ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए पहले ही मॉक ड्रिल और रूट रिहर्सल कराई जा चुकी है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!