August 8, 2026 2:22 am

अज्ञात वाहन ने मारी मोटर साइकिल में टक्कर,पिता पुत्र गंभीर रुप से घायल, इलाज के दौरान पिता की मौत

डाक्टरों ने पिता को मृत घोषित कर दिया वहीं बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है 

मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद क्षेत्र में आज बीती रात ढाबे से खाना खा कर मोटरसाइकिल से वापस घर जा रहे निजी चिकित्सक व बेटा को लखनऊ हरदोई राजमार्ग पर गढ़ी जिंदौर के निकट अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे दोनों लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए राहगीरों ने इसकी की जानकारी रहीमाबाद पुलिस को दी मौके पर पहुंची रहीमाबाद पुलिस ने गम्भीर रूप से घायल हुए पिता पुत्र को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलिहाबाद भेजा गया जहां दोनों की हालत गंभीर होने के कारण डाक्टरों ने ट्रामा सेंटर भेजा जहां डाक्टरों ने पिता को मृत घोषित कर दिया वहीं बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है

रहीमाबाद थाना क्षेत्र के तेरवा गांव के निवासी नवल किशोर लोधी गांव में निजी अस्पताल चलाते थे सोमवार देर शाम अपने छोटे बेटे करन के साथ मोटरसाइकिल यूं पी 32पी टी 5763 फैशन प्रो से रहीमाबाद चौराहे पर स्थित भरत हॉस्पिटल में भर्ती एक रिश्तेदार को देखने आए थे उसके बाद लखनऊ हरदोई राजमार्ग पर हाईवे ढाबा पर खाना खाने गए थे खाना खाकर विपरीत दिशा से वापस भारत हॉस्पिटल आ रहे थे कि हरदोई की ओर से लखनऊ जा रहे किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी जिससे पिता पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए राहगीरों ने इसकी जानकारी रहीमाबाद पुलिस को दी मौके पर पहुंची रहीमाबाद पुलिस ने गंभीर रूप से घायल पिता पुत्र को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलिहाबाद भेजा गया जहां डॉक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर होने के कारण पिता पुत्र को लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया जहां डॉक्टरों ने नवल किशोर को मृत घोषित कर दिया और गंभीर रूप से घायल करन का इलाज चल रहा है उनकी भी स्थिति नाजुक बनी हुई है परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!