August 8, 2026 2:23 am

अनियंत्रित ट्रक चाय की दुकान में घुसा, दो की मौत, तीन घायल

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी के सुल्तानपुर जिले में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर चाय की दुकान में घुस गया। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के रामपुर कुर्मियाने बाजार में हुआ। इस दुर्घटना में दुकान पर मौजूद रामपुर कुर्मियाने निवासी रोहित (25), ट्रक चालक शुभम सिंह (34) निवासी हैदरगंज, अयोध्या की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि, दुकान में मौजूद रोहित की मां राजकुमारी (50), रामपुर निवासी श्रीराम (55) व रामपुर कुर्मियाने निवासी नंदू (45) गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रक को दुकान से बाहर निकलवाया। गैस कटर से ट्रक के कुछ हिस्सों को काटने के बाद उसमें फंसे चालक के शव को बाहर निकाला गया। इंस्पेक्टर संदीप राय ने बताया कि घायलों को लंभुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!