August 8, 2026 2:16 am

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सराहनीय कार्य करने वाली महिला पुलिसकर्मी होंगी सम्मानित 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। पुलिस लाइंस में रविवार को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सराहनीय कार्य करने वाली महिला पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अपर्णा कुमार संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध होंगी। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण के संदेश के साथ कर्तव्यनिष्ठ महिला पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।

बताते चलें कि पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशन में रविवार को महानगर स्थित पुलिस लाइंस में रविवार को महिला अन्तर्राष्ट्रीय दिवस के मौके पर सुबह दस बजे एक गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस दौरान कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अपर्णा कुमार संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध होंगी और सराहनीय कार्य करने वाली महिला पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!