August 8, 2026 2:30 am

अयोध्या: भीषण कोहरे ने बरपाया कहर, ट्रक की डबल डेकर बस से भीषण टक्कर

हादसे में 6 यात्री घायल,3 की हालत गंभीर

अयोध्या। रविवार सुबह लखनऊ–अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर रौजा गांव स्थित चीनी मिल के सामने भीषण सड़क हादसा हो गया। घने कोहरे के कारण एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर डबल डेकर बस से जा टकराया, टक्कर के बाद ट्रक पलट गया।

बस में सवार छह यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही रुदौली कोतवाल संजय मौर्य भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। सभी घायलों को तत्काल सीएचसी रुदौली में भर्ती कराया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया। अन्य घायलों का उपचार जारी है।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया। हादसे का कारण भीषण कोहरा व कम दृश्यता बताया जा रहा है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!