August 8, 2026 2:26 am

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के पावन प्रतिष्ठा दिवस के शुभ अवसर पर मलिहाबाद में शोभायात्रा का आयोजन

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद क्षेत्र में आज गुरुवार को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के पावन प्रतिष्ठा दिवस के शुभ अवसर पर आज ग्राम पंचायत खड़सरा, मलिहाबाद में एक भव्य, दिव्य एवं अत्यंत भक्तिमय शोभायात्रा का सफल आयोजन किया गया।

यह शोभायात्रा बाबा गरीब नाथ मंदिर से प्रारंभ होकर ग्राम पंचायत के समस्त मंदिरों तक श्रद्धा, अनुशासन और उत्साह के साथ निकाली गई।

इस पुण्य अवसर पर सकल हिंदू समाज, ग्राम खड़सरा की व्यापक एवं सक्रिय सहभागिता रही। शोभायात्रा के माध्यम से ग्रामीणों ने भगवान श्रीराम के प्रति अपनी अटूट आस्था, गहन श्रद्धा एवं सनातन संस्कृति के गौरव को एकजुट होकर प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत किया।

पूरे मार्ग में “जय श्रीराम” के गगनभेदी उद्घोषों से वातावरण पूर्णतः भक्तिरस में सराबोर हो उठा।

इस ऐतिहासिक आयोजन के आयोजक रहे सकल हिंदू समाज, ग्राम खड़सरा (मलिहाबाद) रामकरण सिंह, पवन सिंह, संतोष सिंह, दिनेश, दिनेश प्रधान तारा चंद, आशीष सिंह, रामेंद्र सिंह, मनीष यादव जी, रामदास एवं सौरभ।

कार्यक्रम में संतोष सिंह तिलन (जिला संयोजक, हिंदू जागरण मंच, लखनऊ) की उपस्थिति रही। ग्रामवासियों की भारी सहभागिता ने इस शोभायात्रा को ऐतिहासिक, प्रेरणास्पद एवं सामाजिक एकता का सशक्त प्रतीक बना दिया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!