लखनऊ। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर अवध अकैडमी इंटर कॉलेज के बच्चों ने अयोध्या रोड पर मार्च पास्ट किया मिलट्री यूनिफॉर्म में विद्यालय में तिरंगा फहराया गया। 
इस मौके पर विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया। बच्चों में जबरदस्त उत्साह का माहौल देखने को मिला।
जिसमें विद्यालय के सभी बच्चों और पूरे स्टाफ और अभिभावकों ने जोर-जोर से भाग लिया बच्चों ने बहुत सारे कार्यक्रम किया अभिभावकों की तालिया की गूंज बहुत दूर तक जाती रही।
और बच्चों और अभिभावकों को अंत में मिष्ठान वितरित किए गए पूरा वातावरण देशभक्ति के गानों से ओत प्रोत रहा।




