लखनऊ। (संवाददाता) यातायात व्यवस्था को सुगम/सुचारू बनाने के दृष्टिगत मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब ने किया अवध चौराहें का औचक निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान सेतु निगम के संबंधित अधिकारी द्वारा बताया गया की अवध चौराहें के निर्माणधीन अंडरपास की लंबाई 887.36 मीटर है। जिसमे से 100 मीटर बॉक्स पोसिंग का कार्य किया जाना है। 2 रिंग मशीन, 1 हाइड्रा,1 जेसीबी, 2 कंक्रीट पंप व 1 मिनी स्केक्टर द्वारा मौके पर कार्य कराया जा रहा है। सेतु निगम के संबंधित अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया की 26 दिसंबर 2026 निर्माणधीन अंडरपास के सिविल कार्य की पूर्ण होने की समयावधि निहित की गई है।
मंडलायुक्त ने उपस्थिति संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सेतु निगम द्वारा निर्माणधीन अंडरपास के कार्यों की गुणवत्ता व मानक का विशेष ध्यान रखते हुए संपूर्ण कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि मेंन पावर व मशीनरी की संख्या में भी बढ़ोतरी करते हुए दिन-रात कार्य कराया जाए। जिससे निर्धारित समयावधि में संपूर्ण कार्य पूर्ण हो सके। उक्त के पश्चात निर्माणधीन अंडरपास की मंडलायुक्त ने मैप के माध्यम से वस्तुस्थिति की जानकारी लिया। उन्होंने कहा कि बिजली व पुलिस से किसी प्रकार बंदोबस्त में समस्या आए तो हमें तत्काल अवगत कराया जाए साथ ही कार्य करने के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था बाधित न होने के भी निर्देश दिए।




