August 8, 2026 2:10 am

आगरा:भगवान दास लीलावती महाविद्यालय में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया

न्यूज ऑफ इंडिया एजेंसी (लखनऊ) आगरा। आगरा जनपद के ग्राम व पोस्ट बमरौली अहीर स्थित, डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध भगवान दास लीलावती महाविद्यालय में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. ओम प्रकाश, सेवानिवृत्त मुख्य तकनीकी अधिकारी, भाकृअनुप–भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ ने ध्वजारोहण किया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. ओम प्रकाश ने उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं गणमान्य नागरिकों को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने संविधान के मूल्यों, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।

 

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रबंधक श्री दाऊ जी भैया, सचिव बलराम, अध्यक्ष राम यादव सहित शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं शहर के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान अशोक यादव एवं दिनेश यादव ने मुख्य अतिथि को महाविद्यालय की बीते वर्षों की शैक्षणिक उपलब्धियों एवं गतिविधियों से अवगत कराया। साथ ही महाविद्यालय परिसर में प्राकृतिक खेती के तहत लगाए गए विभिन्न सब्जी एवं फलों के प्रदर्शनों का अवलोकन भी कराया गया। उन्होंने निकट भविष्य में महाविद्यालय में संचालित होने वाले नए शैक्षणिक कार्यक्रमों की जानकारी भी दी।

 

गणतंत्र दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि डॉ. ओम प्रकाश द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्रबंधक दाऊ जी भैया ने सभी आगंतुकों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!