August 8, 2026 2:14 am

आगरा: पुलिस मुठभेड़ में एक कुख्यात बदमाश ढेर, इंस्पेक्टर के बुलेट प्रूफ जैकेट में धंसी गोली 

ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ का मामला 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। आगरा जिले के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र स्थित एस एन स्टे गेस्ट हाउस में सलाखों के पीछे से छूटे राज चौहान की गोली मारकर हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे नामजद हत्यारोपी अरबाज खान को पुलिस ने गुरुवार को मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया। मुठभेड़ के दौरान आमने-सामने की फायरिंग में पुलिसकर्मी गोली लगने से घायल हो गए, जबकि इंस्पेक्टर ट्रांस यमुना के बुलेट प्रूफ जैकेट में भी गोली जा धंसी, जिससे वह बाल-बाल बच गए। पुलिस इससे पहले इसके साथियों अंशु तिवारी व मोहित पंडित को बुधवार को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था।

जानकारी के मुताबिक आगरा जिले के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र स्थित एस एन स्टे गेस्ट हाउस में जेल से छूटे राज चौहान की बदमाशों ने गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया था। इस मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों अंशू तिवारी, मोहित पंडित व मुख्य हत्यारोपी अरबाज को मुठभेड़ के दौरान बुधवार को गिरफ्तार किया था।

आईपीएस अफसर अली अब्बास ने बताया कि गुरुवार सुबह पकड़े गए अरबाज को घटना में इस्तेमाल असलहे की बरामदगी के लिए इंस्पेक्टर ट्रांस यमुना की ले जा रही थी कि इसी दौरान कांशीराम आवास के पास बेखौफ बदमाश अरबाज दरोगा की सरकारी पिस्टल छीन ली और पुलिस दल को ही गन प्वाइंट ले लिया। पुलिस टीम कुछ समझ पाती कि कुख्यात बदमाश अरबाज पुलिस टीम पर फायरिंग झोंकनी शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए अरबाज को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया। आमने-सामने की हुई मुठभेड़ में सिपाही मनोज कुमार और दरोगा ऋषि गंभीर रूप से घायल हो गए। यही नहीं बताया जा रहा है कि थाना प्रभारी ट्रांस यमुना हरेंद्र गुर्जर व इंस्पेक्टर भानु प्रताप के बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली जा धंसी, जिससे वह बाल-बाल बच गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!