August 8, 2026 2:27 am

आदर्श भारतीय एकता महासभा द्वारा जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल

लखनऊ। (संवाददाता) आदर्श भारतीय एकता महासभा संस्था के संरक्षक धर्मेंद्र, राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह के द्वारा बालेश्वर मंदिर के पास बालागंज क्षेत्र के हजारों जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए।जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर लखनऊ मेयर सुषमा खरकवाल शामिल हुई। उन्होंने कहा इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सेवा, संवेदना और सामाजिक समर्पण का सजीव अनुभव प्राप्त हुआ।समाज सेवा, मानवता और एकता के मूल्यों को सशक्त करने की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल है।

इस अवसर पर पार्षद चंद्र बहादुर सिंह, कमलेश पटेल, पूर्व पार्षद पंकज पटेल , संस्था के उपाध्यक्ष संतोष द्विवेदी, महासचिव राजेश सिंह चौहान, मीडिया प्रभारी विनय कुमार सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना सिंह सहित आदर्श भारतीय एकता महासभा के सभी पदाधिकारीगण एवं क्षेत्र की सम्मानित जनता की गरिमामयी उपस्थिति रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!