April 19, 2026 5:49 pm

आरक्षण के जनक हैं छत्रपति शाहूजी महाराज- चौधरी वीरेन्द्र कुमार

लखनऊ। डॉ.अम्बेडकर सामाजिक एकता मंच के तत्वावधान में छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती समारोह का आयोजन बुद्ध मंदिर, मार्टिन पुरवा, हजरतगंज, लखनऊ में किया गया। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र कुमार ने छत्रपति शाहूजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

उन्होंने कहा कि छत्रपति शाहू जी महाराज मराठा के भोसले राजवंश के राजा और कोल्हापुर रियासत के महाराजा थे। उनका जन्म 26 जून 1874 को  हुआ था। छत्रपति शाहूजी महाराज आरक्षण के जनक हैं, और बहुजन समाज की भागीदारी के लिए आरक्षण कानून बनाया, इस क्रांतिकारी कानून के अंतर्गत बहुजन समाज के लिए 50% आरक्षण की व्यवस्था की यह देश में आरक्षण की पहली व्यवस्था थी।

छत्रपति शाहूजी महाराज ने वंचित वर्गों के लिए शिक्षा की व्यवस्था की और शिक्षण संस्थानों की स्थापना कर शिक्षा फैलाने की दिशा में महत्वपूर्ण काम किया, छत्रपति शाहूजी महाराज ने बहुजन समाज को ज्ञानी, संपन्न एवं उन्नत बनाने के लिए अपने जीवन का एक-एक क्षण समर्पित कर दिया, तथा समता मूलक समाज की स्थापना करने का महत्वपूर्ण कार्य किया।

इस अवसर पर संगठन के महामंत्री सूरज कुमार गौतम ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जब तक समता मूलक समाज की स्थापना नहीं हो जाती तब तक आरक्षण बना रहना चाहिए।

इस अवसर पर सुरेंद्र कुमार, माया देवी, आशीष कुमार, अभिनव चौधरी, गरिमा, निहारिका सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

55
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!