लखनऊ। (संवाददाता) इन्डियन ह्यूमन राइट्स काउंसिल मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय सहअध्यक्ष अविनाश गुप्ता की अनुशंसा से आतिश नाथ को लखनऊ नगर अध्यक्ष बनाया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र प्रकाश वर्मा के द्वारा लखनऊ नगर का नगर अध्यक्ष घोषित किया गया।
आतिश नाथ इंडियन ह्यूमन राइट्स काउंसिल मानवाधिकार का नगर अध्यक्ष बनने पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा,राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अमित सिंह तोमर सहित समस्त राष्ट्रीय व प्रदेश ,जिला पदाधिकारियों ने शुभ कामनायें एवं बधाईयां दी।
आतिश नाथ ने नगर अध्यक्ष लखनऊ बनने पर समस्त संगठन के पदाधिकारियों का धन्यवाद किया, और संगठन को लखनऊ नगर में बढाने व सामाजिक हित में कार्य करने का वादा किया।




