August 8, 2026 2:17 am

इंदिरानगर में ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना, एक घायल

ए अहमद सौदागर लखनऊ। इंदिरानगर क्षेत्र के मानस ग्रीन चौकी सुग्गामऊ में बुधवार दोपहर करीब 4 बजे गोलीबारी की घटना हुई। विकास चौधरी उर्फ विक्की (25) को पैर में गोली लगी है। उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति स्थिर है और खतरे से बाहर है।

परिजनों के मुताबिक मोहम्मद आलम और तीन-चार अन्य लोगों ने विकास को रोककर मारपीट की और गोली मार दी। घटना की सूचना मिलते ही इंदिरानगर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आरोपी मो0 आलम को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के का कहना है कि विकास चौधरी दीनदयाल पुरम का रहने वाला है और घटना के समय वह अपने घर के पास ही था। गोली लगने के बाद परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए। पुलिस ने बताया कि घायल के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इस घटना से इलाके में तनाव है, लेकिन पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया है। विकास के परिजनों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी पकड़ने का दावा कर रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!