August 8, 2026 2:30 am

इंस्पेक्टर हजरतगंज बने गरीबों के लिए मसीहा, मकर संक्रांति पर्व पर जरुरतमंदों को बांटे कंबल, गर्म ओढ़न मिलते ही उनके चेहरे खिले 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। कोई कुछ भी कहे, लेकिन कड़वा सच यह है कि खाकी वर्दी वाले भी कहीं न कहीं किसी की मदद के लिए तैयार रहते हैं।

इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह हमेशा की तरह एक बार फिर गरीब मजलूमों के लिए मसीहा बनकर मैदान में उतरे और मकर संक्रांति पर्व के मौके गरीबों को कंबल वितरित किए गए।

बताया जा रहा है कि इस मौके पर इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह ने तीन-चार सौ कंबल जरूरतमंदों को कंबल बांटे।

उन्होंने गरीबों की मदद को नेक बताया और कहा ऐसे कार्यक्रम को आगे भी जारी रहेगा।

इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह ने सड़क किनारे सर्द भरी हवाओं के बीच ठिठुर रहे गरीब बेसहारा तथा मजलूमों के हाथों जैसे ही कंबल थमाया खुशी से उनके चेहरे खिल उठे। इस दौरान गरीब मजलूमों ने इंस्पेक्टर और उनकी टीम को खूब दुआएं दी।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!