August 8, 2026 2:29 am

इटावा जिले में दरिंदगी: चॉकलेट का लालच देकर सात वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म 

हैवानियत को अंजाम देने वाला पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मुख्यमंत्री और डीजीपी राजीव कृष्ण के तमाम दावों के बावजूद भी यूपी में दुष्कर्म जैसी संगीन वारदात होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। सूबे के इटावा जिले के बसरेहर क्षेत्र में एक हैवान ने अपनी हैवानियत का परिचय देते हुए एक सात वर्षीय मासूम बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने उसकी आबरू पर डाका डाल बहु-बेटियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिया। आरोपी कहीं और का नहीं गांव का ही बताया जा रहा है।

पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी ग्रामीण श्रीश चंद्र के मुताबिक सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी की गई तो आरोपी पुलिस टीम पर फायरिंग करना शुरू कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगते ही जख्मी हो गया।

एसएसपी के मुताबिक गिरफ्तारी के दौरान गिरफ्तार आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा, कारतूस व दो खोखा कारतूस बरामद हुए हैं।

बताया जा रहा है कि पीड़िता के पिता ने बताया कि शनिवार दोपहर दो बेटियां घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि इस बीच पड़ोसी युवक प्रशांत आया और दोनों बच्चियों को चॉकलेट का लालच देकर घर ले गया। वहां उसने बड़ी बेटी के साथ शर्मनाक हरकत की। दोनों बच्चियां किसी तरह से वहां से बचकर घर आई. बेटियों ने आरोपी युवक की शर्मनाक हरकत के बारे में बताया।

ये भी पढ़ें…

हाथरस: पंचायत के दौरान दो पक्षों के बीच खूनी खेल, आधा दर्जन हुए जख्मी 

बताया जा रहा है कि यह सुनते ही पिता ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। साक्ष्य संग्रह के बाद आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!