August 8, 2026 2:20 am

ईश वेलफेयर फाउंडेशन ने मानसिक मंदित महिलाओं, बच्चियों संग मनाई फूलों की होली

लखनऊ। (संवाददाता) होली पर्व के पावन अवसर पर ईश वेलफेयर फाउंडेशन की टीम द्वारा वृंदावन कॉलोनी स्थित पॉल मर्सी होम वृंदावन कालोनी लखनऊ में निवासरत मानसिक मंदित महिला, बच्चियों के साथ स्नेहपूर्ण वातावरण में फूलों की होली खेली गई।

रंगों और खुशबुओं से सराबोर इस आयोजन में बच्चियों के साथ होली गीत गाए गए, उन्हें गुजिया, पापड़,फ्रूटी, मिठाई एवं ताजे फल वितरित किए गए तथा एक कुंतल 30 किलो आटा,एक कुंतल चावल, 15 किलो दाल,25 लीटर सरसो तेल, चीनी, गुड़,बरी, रस्क, फल इत्यादि डोनेट किया गया।

टीम के सदस्यों ने बच्चियों के साथ समय बिताकर, गले मिलकर और आत्मीय संवाद एवं होली गीत के माध्यम से उनके जीवन में अपनत्व और प्रेम का रंग भरने का प्रयास किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चियों के चेहरे पर खुशी और आत्मीयता की झलक से हृदय गद गद हो गया।

संस्था विगत कई वर्षों से होली, दीपावली जैसे प्रत्येक प्रमुख त्यौहार इन्हीं बच्चियों के साथ मनाती आ रही है। संस्था का उद्देश्य केवल उत्सव मनाना नहीं, बल्कि पहले उनके चेहरों पर मुस्कान लाना और उनके हृदय में खुशियाँ भरना है—उसके बाद ही अपनी खुशियों का उत्सव मनाना है।

इस पुनीत अवसर पर संस्था के संरक्षक जितेंद्र सिंह, सरिता सिंह जी, पवन पांडेय जी (गुरु जी)निर्मल एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी की उपाध्यक्ष एड. रिचा मिश्रा जी,फाउंडर मेंबर नूतन वर्मा, जी एस विर्दी जी , पवन सिंह जी , ज्योति खरे जी , संगीता शुक्ला जी , वीना जी,गिरीश कुमार सिंह जी, मयंक सिंह जी,शिखा जी , बिल्लू पांडेय जी,भारती ठाकुर जी, मध्वी जी,मानसी जी ,ए डी सी सिविल डिफेंस मनोज वर्मा जी, शैल वर्मा जी, बी के सिन्हा जी (सीनियर बैंक मैंनेजर Bob) ,पेंसनर क्लब से शुभाष चंद्र मिश्रा जी ,जीतबहादुर पुरी जी, राम गोपाल शर्मा जी, एस के पांडेय जी, राकेश मिश्रा जी, रोहित पाल जी, राकेश कुमार जी सहित समस्त टीम के अन्य साथियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।

यह आयोजन इस बात का जीवंत प्रमाण बना कि सच्ची होली रंगों से नहीं, बल्कि प्रेम, संवेदना और सेवा के भाव से खेली जाती है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!