टेंट, कैटरिंग एवं डेकोरेशन क्षेत्र के व्यापारी सबके सम्मान की रक्षा करते हैं, उनके हितो की रक्षा करेगा उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल : संजय गुप्ता
लखनऊ। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की इकाई “उत्तर प्रदेश आदर्श टेन्ट, केटरिंग एवं डेकोरेशन व्यापार मंडल, लखनऊ इकाई ” के तत्वाधान में राजधानी के सर्वोदय नगर स्थित रौनक गेस्ट हाउस में “व्यापारी सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह “का आयोजन हुआ।
इस अवसर पर कमेटी का विस्तार किया गया एवं कमेटी के पदाधिकारियों को उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्त द्वारा व्यापारियों की सेवा एवं सहायता तथा मान सम्मान स्वाभिमान की रक्षा करने की शपथ दिलाई गई व्यापारी सम्मेलन मे प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के सामने टेंट, कैटरिंग एवं डेकोरेशन क्षेत्र के व्यापारियों ने अपनी समस्याओं को उठाया टेंट एवं कैटरिंग व्यापारियों ने मुख्य रूप से एलडीए एवं नगर निगम के कार्यक्रम स्थलों को निजी हाथों में दिए जाने के कारण ,एकाधिकार व्यवस्था बन जाने के कारण छोटे एवं मझौले व्यापारियों के सामने व्यापार के अवसर न मिलने का विषय प्रमुखता से उठाया।
व्यापारियों ने सम्मेलन में कहा सरकारी स्थलों को निजी हाथों में सौंपने के कारण जनता को भी कैटरिंग एवं टेंट महंगा मिल रहा है तथा छोटे एंव मोझोले टेंट केटरिंग कारोबारियों को रोजगार के अवसर नहीं मिल रहे है
प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने उपस्थित सभी व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल टेंट कैटरिंग एवं डेकोरेशन क्षेत्र के व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा
उन्होंने कहा जन्म से लेकर मृत्यु तक टेंट एवं कैटरिंग व्यवसायियों की उपयोगिता रहती है तथा अपने व्यवसाय के माध्यम से टेंट कैटरिंग एवं डेकोरेशन क्षेत्र के व्यापारी सभी के मान सम्मान की रक्षा करते हैं उन्होंने कहा टेंट, कैटरिंग एवं डेकोरेशन क्षेत्र के व्यापारियों के सम्मान की रक्षा की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की है।
उन्होंने सभी व्यापारियों से एकजुट रहने तथा संगठन को मजबूत करने को कहा तथा प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता की उपस्थिति मे कमेंटी का विस्तार भी किया गया शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने राघवेन्द्र चौधरी को चेयरमैन, जितेन्द्र चौरसिया( रज्जू भय्या)- को कोचेयरमैन, संतोष गुप्ता को नगर अध्यक्ष , शिव बहादुर सिंह एवं नासिर इकबाल को वरिष्ठ महामंत्री , किशोर जायसवाल एवं मोहित कुमार को महामंत्री , आयुष पांडेय को कोषाध्यक्ष ,संजीव सिंह ,प्रताप सिंह एवं मन्ना को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पी के गोपाल ,संदीप कुमार एवं वीरू साहू को उपाध्यक्ष,पवन कश्यप, जितेंद्र कुमार, तेजू,,वीरेंद्र साहू को संगठन मंत्री,मोनू निगम,मनोज,सनी,रंजीत,दानिश को मंत्री तथा अजय कुमार को प्रचार मंत्री पद की शपथ दिलाई गई
इसके अतिरिक माती बाजार के प्रभारी के पद पर आशीष वर्मा, सैदापुर बाजार के प्रभारी के पद पर संदीप कुमार यादव, सुरेश यादव को तकरोही बाजार के प्रभारी, बाबू को चिनहत बजार के प्रभारी पद की शपथ दिलाई गई
इस अवसर पर संगठन के प्रदेश प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल,संसदीय महामंत्री सुहेल हैदर अल्वी ,ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे, ट्रांस गोमतीअध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, नगर उपाध्यक्ष मुहम्मद रिजवान,प्रदेश उपाध्यक्ष सतनाम सिंह ,नगर उपाध्यक्ष,मो फुरकान,मसीउज्ज जमा गांधी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।




