August 8, 2026 2:24 am

उत्साह के साथ मनाया गया पीएसी का 78 वां स्थापना दिवस 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिरकत की और जवानों को संबोधित किया 

इस मौके पर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की, उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को सम्मानित किया 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। उत्तर प्रदेश प्रादेशिक आर्म्स कांस्टेबुलरी पीएसी को 17 दिसंबर 2025 को 78 साल पूरे होने पर महानगर स्थित पीएसी मुख्यालय में बुधवार को बड़े ही उत्साह के साथ स्थापना दिवस मनाया गया।

इस मौके पर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिरकत की और जवानों को संबोधित करते उन्होंने अनुशासन, शौर्य और त्याग की रवायत को सराहा। मुख्यमंत्री ने जवानों का हौसला अफजाई करते हुए उन्हें सम्मानित किया ‌

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहा कि 78 साल से पीएसी बल का इतिहास अनुशासन, शौर्य, त्याग व समर्पण का रहा है। उन्होंने जवानों से अपील की कि साहस, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, व्यावसायिक दक्षता व कठिन प्रशिक्षण ही आपकी पहचान बननी चाहिए। सरकार आश्वस्त करती है कि आपके सम्मान व सरकार के स्तर पर मिलने वाली सुविधा-संसाधन में निरंतर वृद्धि होती रहेगी।

उत्तर प्रदेश के भीतर आत्मविश्वास का प्रमुख कारण कानून का राज है। कानून का राज सुरक्षा के बेहतर माहौल में ही सुशासन की गारंटी दे सकता है। सुशासन में ही निवेश सुरक्षित हो सकता है और सुरक्षित निवेश ही युवाओं की आकांक्षाओं की पूर्ति का माध्यम बन सकता है।

मुख्यमंत्री ने यूपी पीएसी के स्थापना दिवस समारोह-2025 का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएसी द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन व अवलोकन किया। ने 78 साल के गौरवशाली इतिहास के लिए पीएसी बल को बधाई देते उन्हें सम्मानित किया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!