August 8, 2026 2:28 am

उन्नाव: पत्नी की हत्या कर युवक ने की खुदकुशी, इलाके में फैली सनसनी

एक ही परिवार में दो लोगों की हुई मौत से मचा कोहराम

ए अहमद सौदागर लखनऊ। ग़रीबी की मार, प्रेम प्रसंग, बेरोज़गारी या फिर वजह कोई और को लेकर एक-दूसरे का खून बहाने से परहेज़ नहीं कर रहे हैं। उन्नाव जिले बांगरमऊ थाना क्षेत्र में बुधवार को एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुद को मौत को गले लगा लिया।

एक ही घर में दो लोगों की मौत से कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये और मामले की जांच की जा रही है।

इंस्पेक्टर अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में गठित नौनिहालगंज मोहल्ले का निवासी संजय गुप्ता (42) ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। वह मां सियादुलारी (65), पत्नी वंदना (38) और दो छोटे बच्चे के साथ रहता था। मृतक की मां सियादुलारी ने बताया कि, पति-पत्नी के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था। मंगलवार शाम भी संजय और उसकी पत्नी के बीच विवाद हुआ था।

परिजनों के मुताबिक, काफी समझाने के बाद झगड़ा शांत हुआ और सभी खाना खाकर सो गए। बुधवार सुबह सब कुछ ठीक-ठाक लग रहा था। इसी दौरान संजय के उठते ही पति-पत्नी के बीच फिर से झगड़ा शुरू हो गया। सुबह भी बीच-बचाव कर दोनों को समझाकर शांत कराया गया।

करीब एक घंटे तक जब घर में कोई हलचल नहीं हुई तो लोगों को शक हुआ। उसने घर में देखा तो वंदना जमीन पर बेसुध पड़ी थी। परिजन जब घर के अंदर पहुंचे तो संजय वहां मौजूद नहीं था। तलाश करने पर पता चला की उसने आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की मां सियादुलारी ने बताया कि दोनों के झगड़ों से पूरा परिवार परेशान था। कई बार समझाने की कोशिश की गई, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि सुबह जब वह घर से बाहर गई थीं, तब उन्हें इस अनहोनी का अंदाजा भी नहीं था। उन्होंने कहा कि अब सब कुछ चला गया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!