August 8, 2026 2:23 am

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया वुड एंड प्लास्टिक एक्सपो का उदघाट्न

युवाओं के लिए स्टार्टअप का एक बेहतरीन मौका है ये एक्सपो – ब्रजेश पाठक

लखनऊ। (संवाददाता) डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में उत्तर भारत के सबसे बड़े वुड एंड प्लास्टिक एक्सपो का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी द्वारा किया गया।

उद्घाटन के अवसर पर ब्रजेश पाठक जी ने एक्सपो के मुख्य आयोजक नरेंद्र शुक्ला,उत्तर प्रदेश टिंबर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मोहनीश त्रिवेदी,जितेंद्र शुक्ला एवं विजय शुक्ला को शुभकामनाएं देते हुए गुजरात,महाराष्ट्र,पंजाब सहित कई प्रदेशों से आए वुड एंड प्लास्टिक मैन्युफैक्चरिंग मशीन की बड़ी बड़ी कंपनियों का लखनऊ में स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि यह लखनऊ के व्यापारियों के साथ साथ नव युवकों के लिए एक सुनहरा मौका है अपने व्यापार के स्टार्ट अप के लिए क्योंकि इस एक्सपो में हर प्रकार की मशीन का लाइव डेमो और उसकी जानकारी एक ही छत के नीचे मिल रहा है। एक्सपो के आयोजकों द्वारा उप मुख्यमंत्री जी को अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह दे कर सम्मान किया गया साथ ही उनसे लखनऊ में एक बड़े कम्युनिटी सेंटर की मांग की गई ताकि बड़ी बड़ी को लखनऊ में आने पर बेहतर सुविधाएं मिले।

इस दौरान भाजपा नेता नारायण शुक्ला,आशीष त्रिवेदी, अख्तर खान, अजीत सिंह, दिवाकर प्रताप सिंह,एजाज खान,रूप कुमार,पवन प्रजापति सहित अशोक अग्रवाल,वुड के ताजपुरिया ग्रुप, गोर्शन इंड्रस्टी और प्लास्टिक के निखंत इंजीनियरिंग, प्रगति एक्स्ट्रूजन,राज कूलिंग सिस्टम, गुरुचरण इंड्रस्टी और एमजी प्लास्टिक सहित तमाम कंपनियों ने अपने स्टॉल लगाए।

 

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!