August 8, 2026 2:14 am

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने तीर्थ यात्रियों के लिए नव निर्मित विश्रामालय का किया निरीक्षण 

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेंसी) लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को पूर्वाचल विकास निधि के अर्न्तगत नगर पंचायत दारानगर जनपद कौशाम्बी में रुपए 49.98 लाख की लागत से तीर्थ यात्रियों के लिए नवनिर्मित के विश्रामालय व रुपए 6.27 लाख की लागत से तीर्थ यात्रियों के विश्रामालय तक के इण्टरलाकिंग कार्य एवं रूपए 22.32 लाख की लागत से विश्रामालय में जनसुविधा के लिए नवनिर्मित सामुदायिक शौचालय व स्नानागार आदि का निरीक्षण कर जायजा लिया। उप मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता,ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को प्रस्ताव तैयार कर बाउंड्रीवॉल का निर्माण कार्य कराए जाने एवं खाली पड़ी भूमि का समुचित उपयोग करने के निर्देश दिए।

केशव प्रसाद मौर्य ने कौशाम्बी जिले मे ही निर्माणाधीन देवीगंज बाईपास का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। अधिशासी अभियंता लोनिवि हरवंश सिंह ने बताया कि माह मार्च,2026 तक निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा। श्री मौर्य ने पूर्वांचल विकास निधि के अंतर्गत ग्राम ओरेनी में लेहदरी मार्ग पर जनपद की सीमा में नवनिर्मित यात्री शेड व ग्राम कनवार में सिराथू से फतेहपुर मार्ग पर जनपद की सीमा में नवनिर्मित यात्री शेड एवं ग्राम सैनी में लेहदरी मार्ग पर जनपद की सीमा में नवनिर्मित यात्री शेड का निरीक्षण कर जायजा लिया एवं अधिशासी अभियंता लोनिवि को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान धर्मराज मौर्य व अन्य गणमान्य लोगो सहित अधिशासी अभियंता लोनिवि हरवंश सिंह व अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग उपस्थित रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!