August 8, 2026 2:25 am

एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई: घूस लेते एक दरोगा सहित तीन सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डीजीपी राजीव कृष्ण के तमाम कोशिशों के बावजूद दागी पुलिसकर्मी और अन्य विभाग के कर्मचारी घूस लेने से बाज नहीं आ रहे हैं।

गोंडा जिले के नवाबगंज निवासी ब्रजेश यादव से विवेचना में बढ़ोतरी करने के नाम पर नवाबगंज थाने में तैनात रौनापार आजमगढ़ निवासी दरोगा अमर पटेल भ्रष्टाचार निवारण इकाई गोंडा टीम ने दस हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।

इसके अलावा जनपद गाजीपुर निवासी धर्मेन्द्र यादव से नलकूप का कनेक्शन देने के नाम पर आठ हजार रुपए की घूस मांगने वाले सहायक लाइन मैन प्रमोद यादव निवासी गाजीपुर व चोलापुर वाराणसी निवासी अवर अभियंता इंद्रजीत कुमार को वाराणसी इकाई ने रंगे हाथों धरदबोचा। जबकि भ्रष्टाचार निवारण इकाई बरेली टीम ने बदायूं निवासी दुर्गेश कुमार से वारिसान दर्ज कराने के नाम पर दस हजार रुपए की घूस मांगने वाले मथुरा निवासी घूसखोर लेखपाल महेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!