August 8, 2026 4:06 am

एंटी करप्शन टीम ने दरोगा को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

मलिहाबाद,लखनऊ। एंटी करप्शन की टीम ने राजधानी लखनऊ में एक दारोगा को रंगे हाथ घूस लेते पकड़ा है।‌ पकड़े गए दारोगा का नाम बालकरण है वर्तमान में यह माल थाना में तैनात है। बालकरण को एंटी करप्शन की टीम ने ₹5000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। मिली जानकारी के अनुसार 17 जनवरी को शिकायतकर्ता बबलु व विपक्षी आरिफ,अली हसन, शमशाद आदि से मारपीट हुई थी। जिसमे बबलू व उसके परिवार के लोगो को भी काफ़ी चोट आई थी। इसी को लेकर पीड़ित बबलू ने माल थाने में शिकायत की थी। लेकिन इस मामले में कोई सुनवाई नही हुई। शिकायतकर्ता का मुकदमा नहीं दर्ज किया गया था।

जिसके बाद शिकायतकर्ता ने न्यायालय की शरण ली इसके बाद दरोगा बालकरण सिंह ने 156(3) की रिपोर्ट लगाने को लेकर शिकायतकर्ता से पैसे मांगे। शिकायतकर्ता जब पुलिस की कार्यशाली से बहुत परेशान हो गया तो उसने एंटी करप्शन की मदद ली। उसने पूरी जानकारी की एंटी करप्शन लखनऊ को दी। जिसके बाद गुरुवार को एंटी करप्शन टीम के जाल में दरोगा फंस गया। दारोगा को एंटी करप्शन टीम ने करीब दोपहर 2 बजे माल थाने के गेट से गिरफ्तार के लिया। जिसके आसपास क्षेत्रों यह मामला चर्चा का विषय बन गया। घुसखोर दरोगा के खिलाफ मलिहाबाद थाने में कार्रवाई की गई।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!