August 8, 2026 2:24 am

एंटी नारकोटिक्स की संयुक्त टीम को मिली बड़ी कामयाबी: एक करोड़ की अवैध एमडीएमए बरामद, तस्कर गिरफ्तार 

एक कुंतल दस किलो अवैध एमडीएमए, दो लेबोरेट्री रिएजेंट कांच की बोतल दो वजन करने वाली इलेक्ट्रॉनिक मशीन व एक मोबाइल फोन बरामद 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। एंटी नारकोटिक टीम ने भदोही से एक करोड़ रुपए की मादक पदार्थ (एमडीएमए) के साथ शनिवार को एक तस्कर को पकड़ा है। पकड़े गए तस्कर के पास से एक कुंतल दस किलो अवैध एमडीएमए, दो लेबोरेट्री रिएजेंट कांच की बोतल, इलेक्ट्रॉनिक वजन करने वाली मशीन व एक मोबाइल फोन बरामद हुई है।

एएनटीफ की डीएसपी डॉ बीनू सिंह के मुताबिक उन्हें पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि जनपद भदोही में कुछ तस्कर सक्रिय हैं और अलग-अलग के मादक पदार्थों की सप्लाई कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस सूचना पर एएनटीफ टीम को लगाया गया था।

अफसरों का निर्देश मिलते ही एएनटीफ के इंस्पेक्टर दर्शन यादव टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे कि इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि भदोही जिले सुरियावां थाना क्षेत्र स्थित महजूदा गांव के पास एक व्यक्ति मौजूद है जिसके पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ (एमडीएमए ) है जो कहीं बेचने के लिए जा रहा है। इस सूचना पर इंस्पेक्टर दर्शन यादव टीम में शामिल उपनिरीक्षक प्रवीण शेखर, हेड कांस्टेबल संगम पटेल, हेड कांस्टेबल दिनेश सिंह, हेड कांस्टेबल मोहम्मद खालिद खां, कांस्टेबल राजन कुमार, कांस्टेबल श्याम सुंदर, महिला कांस्टेबल प्रतिभा शुक्ला के अलावा इंस्पेक्टर सुरियावां राजेश प्रताप सिंह, कांस्टेबल राजकेश भारती व कांस्टेबल पवन याद के साथ मौके पर पहुंचे और संदिग्ध हालात में खड़े तस्कर को धरदबोचा।

इंस्पेक्टर दर्शन यादव के मुताबिक पकड़े गए तस्कर ने पूछताछ में अपना नाम भदोही जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र स्थित महजूदा गांव निवासी विजय कुमार दुबे बताया।

एएनटीफ की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि एसकी एक फर्म जिसका नाम लक्ष्मण नारायण ट्रेडिंग है। जिसमें वह PV KURMA INTERNATIONAL नाम की कंपनी जो जनपद उन्नाव में है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वहां से केमिकल मंगवाकर अपनी फर्म में एमडीएमए बनाने में इस्तेमाल करने की बात स्वीकार किया है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!