August 8, 2026 4:03 am

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स: एक करोड़ की हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार 

507 ग्राम अवैध हेरोइन, एक स्कूटी व 1,120 रुपए की नकदी बरामद 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए एएनटीएफ बाराबंकी टीम ने सोमवार को ठाकुरगंज पुलिस के सहयोग से रोशनाबाद कालोनी के पास से एक आरोपी को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। एएनटीएफ टीम को पकड़े गए तस्कर के पास से 507 ग्राम अवैध हेरोइन, दो मोबाइल फोन, एक स्कूटी व 1,120 रुपए की नकदी बरामद हुई है।

बरामद अवैध हेरोइन की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ दो लाख रुपए बताई जा रही है।

सीओ ऑपरेशन एएनटीएफ डॉ बीनू सिंह के नेतृत्व में एएनटीएफ टीम के प्रभारी निरीक्षक अयनुद्दीन के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में कुछ लोग मादक पदार्थों की सप्लाई करने में लिप्त हैं। उन्होंने बताया कि इस सूचना पर वह ठाकुरगंज पुलिस के साथ क्षेत्र में सोमवार को चेकिंग अभियान शुरू किया कि इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक युवक स्कूटी लेकर ठाकुरगंज क्षेत्र स्थित रोशनाबाद कालोनी के पास मौजूद है जो मादक पदार्थ की सप्लाई करता है। मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर एएनटीएफ टीम स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर पहुंची पुलिस संदिग्ध युवक को दबोच लिया। प्रभारी निरीक्षक एएनटीएफ अयनुद्दीन के मुताबिक पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम ठाकुरगंज थाना क्षेत्र स्थित मोहल्ला गऊघाट निवासी राहुल रावत बताया। एएनटीएफ टीम के मुताबिक पकड़े गए अभियुक्त ने बताया वह अवैध मादक पदार्थ को एक बड़े तस्कर से खरीदकर इसे पुड़िया बनाकर घूम-घूमकर आसपास में महंगे दामों में बेचने की बात स्वीकार किया है। रोज की तरह वह सोमवार को भी इस गोरखधंधे को अंजाम देने की फिराक में था कि पुलिस के हत्थे चढ़ गया। एएनटीएफ के मुताबिक बरामद अवैध हेरोइन की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ दो लाख रुपए बताई जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!