August 8, 2026 4:55 am

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स: 94 लाख व 64 लाख की हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार 

470 ग्राम, 315.45 ग्राम अवैध हेरोइन, एक मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, स्कूटी , 1,620 व 2,260 रुपए की नकदी बरामद 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स लखनऊ और एएनटीएफ यूनिट प्रयागराज की कार्रवाई में सफदरगंज बाराबंकी व कैंट कमिश्नरेट प्रयागराज से अवैध मादक पदार्थों के साथ तीन तस्करों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।

इनके पास से बरामद हुई अवैध हेरोइन की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 94 लाख व 64 लाख रुपए बताई जा रही है।

पुलिस महानिरीक्षक एएनटीएफ के निर्देशन में मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ यूनिट लखनऊ ने जैदपुर बाराबंकी निवासी देवी प्रसाद व अनिल कुमार के अलावा एएनटीएफ यूनिट प्रयागराज की टीम ने धूमनगंज प्रयागराज निवासी संदीप कुमार को गिरफ्तार किया है।

एएनटीएफ टीम ने इनके पास से 470 ग्राम अवैध हेरोइन, जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 94 लाख रुपए बताई जा रही है। उधर एक तस्कर के पास से 315.45 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 64 लाख रुपए बताई जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!