August 8, 2026 2:12 am

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स: 13 लाख की अवैध चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार 

पांच किलो ग्राम अवैध चरस, दो मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल, 7,400 रुपए भारतीय व पचास रुपए नेपाली बरामद 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण, अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध व पुलिस महानिरीक्षक एएनटीएफ के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ ऑपरेशन यूनिट मेरठ ने गाजियाबाद जिले के वेबसिटी थाने की पुलिस के सहयोग से रविवार को गाजियाबाद जिले के वेबसिटि थाना क्षेत्र से दो तस्करों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।

इनके पास से पांच किलो ग्राम अवैध चरस, एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन, 7,400 रुपए की भारतीय नकदी व पचास रुपए नेपाली बरामद हुई है। बरामद अवैध चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 13 लाख रुपए बताई जा रही है।

एएनटीएफ यूनिट के उपनिरीक्षक राहुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को मुखबिर की सूचना पर वेबसिटि थाने की पुलिस के सहयोग से दो तस्करों को पकड़ा गया है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए दोनों तस्करों ने पूछताछ में अपना नाम गाजियाबाद जिले के विजयनगर थाना क्षेत्र स्थित इंदिरा पुरम निवासी रहीस मालिक व नेपाल के पुरूषोत्तम पुर निवासी राजू यादव बताया।

छानबीन में आरोपितों की मोटरसाइकिल की डिग्गी से अवैध चरस बरामद हुई है, जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 13 लाख रुपए बताई जा रही। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए दोनों तस्करों ने पूछताछ में बताया कि इनका एक संगठित गिरोह है जो नेपाल देश में घूम-घूमकर कम दामों में अवैध चरस खरीदकर यूपी के गाजियाबाद जिले के अलग-अलग इलाकों में बेचते हैं। यह भी बताया कि अवैध चरस को दिल्ली व गाजियाबाद एवं एनसीआर क्षेत्र में भी अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई करने की बात स्वीकार किया है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!