August 8, 2026 2:23 am

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स आगरा को मिली सफलता: दो करोड़ कीमत की हेरोइन के साथ नाइजीरियाई तस्कर गिरफ्तार 

एक किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ ( हेरोइन) बरामद 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ)आगरा यूनिट ने दो करोड़ रुपए कीमत हेरोइन के साथ एक नाइजीरिया तस्कर को गिरफ्तार किया है।

उसके पास से एक किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ (हेरोइन) बरामद हुई है, जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत दो करोड़ बताई जा रही है।

एएनटीएफ टीम के प्रभारी उपनिरीक्षक गौरव शर्मा के मुताबिक नौ अक्टूबर 2025 मथुरा जिले के नौहझील थाना क्षेत्र से पकड़े गए दो तस्करों गुड़गांव निवासी वकार व सीलमपुर दिल्ली निवासी फैजान ने पूछताछ में बताया था एक नाइजीरिया व्यक्ति है जो भारत में अवैध रूप से रहकर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करता है।

एएनटीएफ टीम के उपनिरीक्षक गौरव शर्मा के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को नई दिल्ली के मैदान गढ़ी थाना क्षेत्र स्थित फतेहपुर बेरी के पास से अवैध हेरोइन के साथ IKE PRINCE निवासी नाइजीरिया जो अवैध रूप से नई दिल्ली के फतेहपुर बेरी में रहकर अवैध हेरोइन की तस्करी करता है।

बताया जा रहा है कि गिरफ्तार नाइजीरिया तस्कर IKE एक बड़ा तस्कर है जो बिना वैध पासपोर्ट एवं वीज़ा के अवैध रूप से भारत में रह रहा था। एएनटीएफ टीम के उपनिरीक्षक गौरव शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार नाइजीरिया तस्कर IKE के पास से करीब दो करोड़ रुपए कीमत की अवैध हेरोइन बरामद हुई है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!