August 8, 2026 2:23 am

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को मिली सफलता: जालौन में गांजे की बड़ी खेप के साथ दो सगे भाई गिरफ्तार  

81.824 किलोग्राम अवैध गांजा, एक अल्टो कार, मोबाइल फोन व आठ सौ रुपए की नकदी बरामद 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में काफी दिनों से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा कर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की ऑपरेशनल यूनिट बाराबंकी ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। लंबे समय से सक्रिय तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए टीम ने दो तस्करों को दबोच लिया। पकड़े गए दोनों तस्करों के पास से 81.824 किलोग्राम अवैध गांजा, एक अल्टो कार, मोबाइल फोन व आठ सौ रुपए की नकदी बरामद हुई है। बरामद गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 41 लाख रुपए बताई जा रही है।

 एएनटीएफ टीम के इंस्पेक्टर अयनुद्दीन के मुताबिक उन्हें काफी समय से सूचना मिल रही थी कि एक गिरोह है जो अल्टो कार में गांजा की खेप लेकर जनपद जालौन से अन्य जिलों के उरई कोतवाली क्षेत्र स्थित इगलासपुर चौराहे के पास से कार सहित दो तस्करों को धरदबोचा। प्रभारी निरीक्षक अयनुद्दीन के मुताबिक पकड़े गए दोनों तस्करों ने पूछताछ में अपना नाम जालौन जिले के उरई कोतवाली क्षेत्र स्थित मोहल्ला राजेन्द्र नगर निवासी अंकुर शिवहरे व उपरोक्त निवासी श्याम शिवहरे पुत्र रामप्रकाश बताया। बताया गया कि पकड़े गए दोनों तस्कर सगे भाई हैं और इनका एक संगठित गिरोह है जो अल्टो कार में गांजा लाकर सप्लाई करने की बात स्वीकार किया है।

एएनटीएफ के प्रभारी ने बताया कि दोनों ने पूछताछ में अपना जुर्म इक़बाल करते हुए बताया कि यह लोग परिवार का अच्छी तरह से जीवन यापन करने के लिए अपराध के दलदल में कूदकर तस्करी करने का रास्ता अपनाया, लेकिन एएनटीएफ टीम के हत्थे चढ़ गए। एएनटीएफ के मुताबिक इस गिरोह में कितने लोग और शामिल हैं इसके बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!