August 8, 2026 2:27 am

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को मिली बड़ी कामयाबी: एक करोड़ प्रतिबंधित स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार 

557 ग्राम अवैध स्मैक, मोबाइल फोन व एक हजार 210 रूपए की नकदी बरामद 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। सहारनपुर जिले के नकुड़ थाना क्षेत्र के घाटमपुर तिराहे के पास से सहारनपुर एएनटीएफ थाने की टीम ने अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसके पास से 557 ग्राम अवैध स्मैक, एक मोबाइल फोन व एक हजार 210 रूपए की नकदी बरामद हुई है। बरामद अवैध स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ 12 लाख रुपए बताई जा रही है।

एएनटीएफ के उपनिरीक्षक नवीन कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना मिली कि एक युवक घाटमपुर तिराहे के पास बैठा है जो कहीं अवैध मादक पदार्थ की सप्लाई करने जाने वाला है। इस सूचना पर एएनटीएफ की टीम मौके पर पहुंची और छापेमारी कर एक तस्कर को धरदबोचा।

आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम बरेली जिले के फतेहगंज थाना क्षेत्र स्थित कादरगंज गांव निवासी आमिर पुत्र जीशान खां बताया।

उपनिरीक्षक के मुताबिक पकड़े गए आरोपी ने बताया कि वह अवैध स्मैक पाउडर को एक तस्कर को देने के लिए जा रहा था। यह भी बताया कि इस काम को काफी दिनों से अंजाम दे रहा है, लेकिन शुक्रवार को एएनटीएफ टीम के हत्थे चढ़ गया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!