तीन किलो अवैध अफीम, तीन मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल व 900 रुपए की नकदी बरामद
ए अहमद सौदागर लखनऊ। पुलिस महानिरीक्षक एएनटीएफ के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ यूनिट सहारनपुर मेरठ जिले के मुण्डाली पुलिस के सहयोग से गढ़ रोड के पास से गुरुवार को तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।
एएनटीएफ टीम को इनके पास से तीन किलो 140 ग्राम अवैध अफीम, एक मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन व 900 रुपए की नकदी मिली है। बरामद अवैध अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 16 लाख रुपए के करीब बताई जा रही है।
एएनटीएफ के पुलिस महानिरीक्षक के मुताबिक उन्हें कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि कुछ लोग सहारनपुर और जनपद मेरठ सहित आसपास के जिलों में मादक पदार्थों की सप्लाई कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस सूचना पर उन्हें दबोचने के लिए एएनटीएफ यूनिट सहारनपुर की टीम के प्रभारी उपनिरीक्षक नवीन कुमार लगाया गया। एएनटीएफ टीम प्रभारी नवीन कुमार गुरुवार को मेरठ जिले के मुंडाली थाने की पुलिस के साथ मिलकर चेकिंग कर रहे थे कि तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन लोग मुंडाली थाना क्षेत्र के गढ़ रोड की ओर जा रहे हैं, जिनके पास अवैध मादक पदार्थ है।
इस सूचना पर एएनटीएफ टीम और पुलिस सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर तीन लोगों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की।
उपनिरीक्षक नवीन कुमार के मुताबिक पकड़े गए तीनों तस्करों के पास से तीन किलो 140 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 16 लाख रुपए बताई जा रही है। उपनिरीक्षक का कहना है कि पकड़े गए तीनों तस्कर बरेली जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र स्थित दत्तनगर निवासी विजेन्द्र, उपरोक्त निवासी खुन्नी लाल व खरगपुर बरेली निवासी मानसिंह बताया।
एएनटीएफ के मुताबिक पकड़े गए तीनों तस्करों ने पूछताछ में बताया कि यह अफीम बरेली के रहने वाले एक व्यक्ति जो वर्तमान में पंजाब चंडीगढ़ में रहता। इन लोगों ने एएनटीएफ टीम को बताया कि यह लोग अपनी महंगी शौक पूरी करने के लिए इस गोरखधंधे को अंजाम दे रहे थे।





