August 8, 2026 2:24 am

एएनटीएफ गाजीपुर को मिली बड़ी सफलता: पचासी लाख रुपए कीमत की अवैध हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार 

425 ग्राम मादक पदार्थ (हेरोइन) एक मोबाइल फोन व 250 रूपए की नकदी बरामद 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। काफी दिनों से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा कर एएनटीएफ गाजीपुर की टीम ने मंगलवार को गाजीपुर जिले के जमनिया क्षेत्र से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) टीम ने तस्कर के कब्जे से 525 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 85 लाख रुपए बताई जा रही है।

गाजीपुर एएनटीएफ यूनिट ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर गाजीपुर जिले के जमनिया क्षेत्र के दिलदारनगर जाने वाले रास्ते के पास से जमनिया थाना क्षेत्र स्थित कानूनगो मोहल्ला वार्ड नंबर आठ निवासी पंकज कुमार को गिरफ्तार किया है।

एएनटीएफ टीम की की तलाशी लेने पर तस्कर पंकज कुमार के पास से अवैध मादक पदार्थ हेरोइन बरामद हुई है।

एएनटीएफ के निरीक्षक सुरेन्द्र नाथ सिंह के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गाजीपुर के एक व्यक्ति से सस्ते दाम में हेरोइन खरीदकर बिहार के एक तस्कर को बेचने की बात स्वीकार किया है।

एएनटीएफ टीम जमनिया थाने में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। निरीक्षक का कहना है कि इस गिरोह के नेटवर्क और सप्लाई चेन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि इस धंधे में शामिल अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!