August 8, 2026 2:13 am

एएनटीएफ टीम की बड़ी कार्रवाई: पकड़ी गई अवैध अफीम की फसल 

अफीम की खेती व उससे बनने वाली अवैध मादक पदार्थ की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में दो करोड़ बताई जा रही है 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स सहारनपुर और बरेली यूनिट की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को अवैध अफीम की खेती करने वाले गिरोह का राजफाश किया। हालांकि अफीम की खेती करने वाले आरोपी मौके से भाग निकले। एएनटीएफ टीम के मुताबिक अवैध उपोत्पाद की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में दो करोड़ रुपए बताई जा रही है।

पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण, अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था व पुलिस महानिरीक्षक एएनटीएफ तथा पुलिस अधीक्षक और सीओ ऑपरेशन एएनटीएफ के पर्यवेक्षण में एएनटीएफ यूनिट सहारनपुर व बरेली यूनिट की संयुक्त टीम ने बरेली जिले के गुरवा गांव में काफी दिनों से हो रही अवैध अफीम की खेती पकड़ी।

एएनटीएफ टीम के मुताबिक जांच पड़ताल में सामने आया है कि इस गोरखधंधे को अंजाम बरेली जिले के सिरौली थाना क्षेत्र स्थित गुरवा गांव निवासी छत्रपाल व राजेश्वर उर्फ राजू देते हैं। बताया जा रहा है कि अफीम की खड़ी फसल व उससे बनने वाले अवैध उपोत्पाद की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में दो करोड़ रुपए बताई जा रही है। एएनटीएफ टीम ने बताया कि अवैध अफीम की खेती करने वाले तस्करों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!