August 8, 2026 2:19 am

एएनटीएफ टीम को मिली बड़ी कामयाबी: 12 करोड़ रुपए की अवैध हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार 

एक कार, एक मोबाइल फोन, 5.549 किलो ग्राम अवैध हेरोइन, आधार कार्ड, पैन कार्ड व 6,080 रुपए की नकदी बरामद 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी लखनऊ के चौंक थाना क्षेत्र से शनिवार को बाराबंकी जिले की एएनटीएफ टीम बड़ी कार्रवाई करते हुए क्रेटा कार सवार एक तस्कर को गिरफ्तार किया। कार से 5.549 किलो ग्राम अवैध हेरोइन, मोबाइल फोन, 6,080 रुपए की नकदी के अलावा आधार कार्ड, पैन कार्ड सहित अन्य सामान बरामद हुए हैं। बरामद अवैध हेरोइन की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 12 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

पुलिस महानिरीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। निरीक्षक अयनुद्दीन की टीम ने चौक पुलिस के सहयोग से मुखबिर की सूचना पर आगा बाकर इमामबाड़ा के सामने मैदान के पास घेराबंदी की।

सूचना थी कि चौक थाना क्षेत्र के इमामबाड़ा के पास एक कार में भारी मात्रा में मादक पदार्थ सप्लाई के लिए भेजा जा रहा है। मौके पर पहुंची एएनटीएफ टीम ने चौक पुलिस के साथ मिलकर एक शख्स को मौके से गिरफ्तार कर लिया। निरीक्षक अयनुद्दीन के मुताबिक पकड़े गए तस्कर ने पूछताछ में अपना नाम टिकरा मुर्तजा थाना जैदपुर बाराबंकी व हाल पता न्यू हैदरगंज ठाकुरगंज निवासी मोहम्मद इमरान बताया।

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपित ने बताया कि उसे यह अवैध मादक पदार्थ एक व्यक्ति जिसका नाम व पता नहीं जानता है, उसे ठाकुरगंज क्षेत्र में कम दाम पर खेप पहुंचाने की बात स्वीकार किया है। एएनटीएफ टीम के मुताबिक इस गिरोह में कितने लोग और शामिल हैं इसके बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!