पांच किलो 753 ग्राम अवैध चरस, दो मोबाइल फोन व 235 रूपए की नकदी बरामद
ए अहमद सौदागर लखनऊ। नेपाल से लाकर यूपी के फिरोजाबाद के अलावा आसपास के जिलों में मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गैंग के दो तस्करों को एएनटीएफ यूनिट आगरा की टीम ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए तस्करों के पास से पांच किलो 753 ग्राम अवैध चरस, दो मोबाइल फोन व 235 रूपए की नकदी बरामद हुई है। अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में बरामद चरस की कीमत 15 लाख के आसपास आंकी गई है। एएनटीएफ ने दोनों तस्करों को रसूलपुर पुलिस को सौंप दिया है।
नेपाल से लाकर यूपी के फिरोजाबाद जिले के अलावा आसपास जनपदों में मादक पदार्थों की तस्करी करने की सूचना मिलने पर पर एएनटीएफ यूनिट आगरा ने तस्करों की गर्दन दबोचने के लिए जाल बिछाया।
एएनटीएफ थाना आगरा के उपनिरीक्षक गौरव शर्मा की टीम ने रसूलपुर पुलिस के सहयोग से बुधवार को मुखबिर की सूचना फिरोजाबाद जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र स्थित बरी चौराहा के पास से दो तस्करों को उस समय धरदबोचा जब वे चरस की खेप लेकर कहीं सप्लाई करने जा रहे थे। उपनिरीक्षक गौरव शर्मा के मुताबिक पकड़े गए दोनों तस्करों ने पूछताछ में अपना नाम मोतीहार चंपारण बिहार के बेरिया गांव निवासी अजय साहनी व सूरज बताया। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि यह लोग अवैध चरस नेपाल से लाकर यूपी के फिरोजाबाद जिले के अलावा आसपास के जनपदों में सप्लाई करते हैं। पुलिस के मुताबिक इस गिरोह में कितने लोग और शामिल हैं इसके बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।




