एएनटीएफ टीम ने नवाबाद थाना क्षेत्र से दबोचा
मध्यप्रदेश से लाकर यूपी में करते थे सप्लाई
एक किलो 50 ग्राम अवैध मार्फीन, एक मोबाइल फोन, एक आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक डेविड कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस व 7,400 रूपए की नकदी बरामद
ए अहमद सौदागर लखनऊ। अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने में अब महिलाएं भी पीछे नहीं हैं। दस दिसंबर 2025 को राजधानी लखनऊ से गिरफ्तार हुई इनामी महिला तस्कर नसरीन के बाद एएनटीएफ यूनिट झांसी ने मादक पदार्थ की सप्लाई करने वाले गिरोह का खुलासा कर एक महिला सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। एएनटीएफ टीम को इनके पास से एक किलो 50 ग्राम अवैध मार्फीन, मोबाइल फोन व 7,400 रूपए की नकदी बरामद हुई है। बरामद मार्फीन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ रुपए बताई जा रही है।
मध्यप्रदेश राज्य से झांसी सहित यूपी के अलग-अलग जिलों में मादक पदार्थ (मार्फीन) की तस्करी किए जाने की सूचना मिलने पर एएनटीएफ यूनिट के उपनिरीक्षक चंदन पांडेय की टीम ने सोमवार को नवाबाद पुलिस के सहयोग से झांसी जिले के कोछाभार के पास एक महिला सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया। उपनिरीक्षक चंदन पांडेय के मुताबिक पकड़े गए दोनों तस्करों ने पूछताछ में अपना नाम उकार लाल पुत्र करण सिंह व लीलाबाई पत्नी बापू लाल बताया। दोनों आरोपी राजस्थान राज्य के झालावाड़ जिले के घाटौली थाना क्षेत्र स्थित गिरधरपुरा गांव के निवासी हैं।
पूछताछ में दोनों तस्करों ने एएनटीएफ टीम को बताया कि इनका एक संगठित गिरोह है जो राजस्थान व मध्य प्रदेश से अवैध मादक पदार्थ (मार्फीन) जनपद गाजीपुर, वाराणसी, झांसी सहित यूपी के अलग-अलग जिलों में सप्लाई करते हैं। बताया कि यह गोरखधंधा अपनी महंगी शौक पूरा करने के लिए करते हैं। गौर करें तो इनका पुराना धंधा जो महिलाओं को साथ लेकर मादक पदार्थ की कालाबाजारी करते हैं, ताकि कोई भांप न सके। इससे पहले दस दिसंबर 2025 को यूपी एसटीएफ ने विभिन्न इलाकों में मादक पदार्थ की सप्लाई करने वाली मदयेगंज निवासी पचास हजार रुपए की इनामी महिला तस्कर नसरीन को गिरफ्तार किया था। इससे यही लग रहा है कि तस्कर महिलाओं की आड़ में तस्करी कर रहे हैं।




