August 8, 2026 2:14 am

एएनटीएफ यूनिट झांसी: 67 किलो 610 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार 

एक ट्रक, दो मोबाइल फोन, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस व 2,170 रुपए की नकदी बरामद 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। एएनटीएफ यूनिट की पुलिस उपाधीक्षक डॉ बीनू सिंह के नेतृत्व में आतंक का पर्याय बने मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के एएनटीएफ यूनिट की झांसी टीम ने मंगलवार को झांसी जिले के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के भोजला चौकी के पास से ट्रक में लदा गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 34 लाख रुपए के करीब बताई जा रही है।

एएनटीएफ टीम को मौके से 67 किलो 610 ग्राम अवैध गांजा, एक ट्रक, दो मोबाइल फोन, आधार कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस, ट्रक के दस्तावेज व 2,170 रुपए की नकदी बरामद हुई है।

एएनटीएफ यूनिट झांसी के प्रभारी उपनिरीक्षक चंदन पांडेय को सूचना मिली थी कि एक तस्कर गांजे की बड़ी खेप ट्रक में लादकर सप्लाई करने जा रहा है और सीपरी बाजार थाना क्षेत्र स्थित पुलिस चौकी के रास्ते से होकर गुजर रहा है।

इस सूचना पर एएनटीएफ यूनिट के प्रभारी उपनिरीक्षक चंदन पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घेरेबंदी कर ट्रक सहित एक तस्कर को धरदबोचा। जांच-पड़ताल के दौरान टीम को ट्रक से 67 किलो 610 ग्राम अवैध गांजा, एक ट्रक, दो मोबाइल फोन, एक ड्राइविंग लाइसेंस, ट्रक के कागजात व 2,170 रुपए की नकदी बरामद हुई है।

उपनिरीक्षक चंदन पांडेय के मुताबिक पकड़े गए तस्कर ने पूछताछ में अपना नाम मध्य प्रदेश राज्य के ग्वालियर जिले के शिव कालोनी पिंटो पार्क निवासी सुनील कुमार बताया।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह करीब 20 लाख रुपए के कर्ज तले डूबा हुआ, इसलिए दो-तीन महीनों से अपने ट्रक में अन्य माल के भीतर छिपाकर उड़ीसा और आंध्र प्रदेश से अवैध गांजा लाकर अपने इलाके में सप्लाई कर उसी परिवार का खर्च चलता है। यह कामयाबी एएनटीएफ यूनिट झांसी और सीपरी बाजार थाने के पुलिस के सहयोग से मिली है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!