चार किलो अवैध अफीम, एक मोबाइल फोन व 3,400 रुपए की नकदी बरामद
ए अहमद सौदागर लखनऊ। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) यूनिट बरेली ने काफी दिनों से मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले गिरोह का राजफाश कर गिरोह के एक सदस्य को सुभाषनगर थाना क्षेत्र से गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया।
एएनटीएफ टीम को इसके पास से चार किलो अवैध अफीम, एक मोबाइल फोन व 3,400 रुपए की नकदी बरामद हुई है। बरामद अफीम की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत बीस लाख रुपए बताई जा रही है।
एएनटीएफ यूनिट बरेली के प्रभारी उपनिरीक्षक विकास यादव की टीम ने गुरुवार को सुभाषनगर पुलिस के सहयोग से मुखबिर की सूचना पर बरेली जिले के सुभाषनगर क्षेत्र स्थित रेलवे स्टेशन के पास से बरेली जिले के सिरौली थाना क्षेत्र स्थित बरसेर गांव निवासी वीरेंद्र पुत्र मूलचंद को चार किलो अवैध अफीम के साथ पकड़ा है। उसके पास से अवैध अफीम के अलावा एक मोबाइल फोन व 3,400 रुपए की नकदी बरामद किया है। बरामद अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में बीस लाख रुपए के करीब बताई जा रही है। एएनटीएफ के उपनिरीक्षक विकास यादव के मुताबिक पकड़े गए तस्कर ने अपने साथी के साथ मिलकर झारखंड राज्य से लाकर जनपद बरेली से पंजाब राज्य में सप्लाई करने की बात स्वीकार किया है। एएनटीएफ टीम सुभाषनगर थाने आरोपी को दाखिल कर मामले की छानबीन कर रही है।




