August 8, 2026 2:14 am

एएनटीएफ यूनिट लखनऊ: 63 लाख की अवैध हेरोइन और अफीम बरामद, दंपति गिरफ्तार 

310 ग्राम अवैध हेरोइन, 135 ग्राम अवैध अफीम, एक मोबाइल फोन व 2,860 रुपए की नकदी बरामद 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। पुलिस महानिरीक्षक एएनटीएफ के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीओ ऑपरेशन एएनटीएफ डॉ बीनू सिंह के नेतृत्व में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने रविवार को 63 लाख रुपए के मादक पदार्थ (अवैध हेरोइन-अवैध अफीम) बरामद करने के साथ एक महिला सहित दो तस्करों को पकड़ा है।

एएनटीएफ टीम को इनके पास से 310 ग्राम अवैध हेरोइन, 135 ग्राम अवैध अफीम, एक मोबाइल फोन व 2,860 रुपए की नकदी बरामद हुई है।

पुलिस महानिरीक्षक एएनटीएफ के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कुछ तस्कर महिलाओं को मोहरा बनाकर राजधानी लखनऊ सहित आसपास के जिलों में मादक पदार्थों की सप्लाई करते हैं। उन्होंने बताया कि इस सूचना पर रविवार को एएनटीएफ यूनिट लखनऊ की टीम ने मुखबिर की सूचना पर ठाकुरगंज क्षेत्र के गऊघाट दौलतगंज के पास से एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एएनटीएफ यूनिट के प्रभारी निरीक्षक दर्शन यादव के मुताबिक पकड़े गए दोनों तस्करों ने पूछताछ में अपना नाम ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के गऊघाट दौलतगंज निवासी श्रवण कुमार निषाद पुत्र स्व राम अवतार व मीना देवी पत्नी श्रवण कुमार निषाद बताया। बताया जा रहा है दोनों आरोपी पति-पत्नी हैं जो हाल ही में जेल से बाहर निकलने के बाद फिर से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी शुरू कर दी। एएनटीएफ यूनिट लखनऊ के निरीक्षक दर्शन यादव के मुताबिक दोनों ने पूछताछ में बताया कि अवैध गोरखधंधा कर अपना जीवन यापन करने की बात स्वीकार किया है।

गौर करें तो इससे यूपी एसटीएफ ने दस दिसंबर 2025 को पचास हजार रुपए की इनामी महिला तस्कर नसरीन बानो उर्फ बादाम ने ठाकुरगंज क्षेत्र से दबोचा था। बरामद अवैध अफीम व हेरोइन की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 63 लाख रुपए बताई जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!