बाराबंकी से लखनऊ को हो रही अवैध हेरोइन की तस्करी
430 ग्राम अवैध हेरोइन, एक मोबाइल फोन व 500 रुपए की नकदी बरामद
ए अहमद सौदागर लखनऊ। शहर के युवाओं को नशे का आदी बनाने के लिए पंजाब की तर्ज पर यहां भी जमकर तस्करी हो रही है। बाराबंकी जिले से 86 लाख की अवैध मादक पदार्थ (हेरोइन) लेकर लखनऊ में उसे अलग-अलग पुड़िया बनाकर बेचने वाला तस्कर एएनटीएफ यूनिट वाराणसी के हत्थे चढ़ गया। पूछताछ में तस्कर ने बताया कि वह कई बार लखनऊ आ चुका है और अवैध हेरोइन की तस्करी यहां मौजूद लोगों को कर चुका है।
राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र के राम आसरे पुरवा के पास एएनटीएफ यूनिट वाराणसी के उपनिरीक्षक आदित्य नारायण सिंह सीओ ऑपरेशन एएनटीएफ डॉ बीनू सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे।
उपनिरीक्षक आदित्य नारायण सिंह के मुताबिक इसी दौरान वहां पर एक शख्स संदिग्ध दिखाई दिया। एएनटीएफ टीम ने उक्त व्यक्ति की तलाशी ली तो दंग रह गए। उसके पास 430 ग्राम अवैध हेरोइन मिली। बरामद अवैध हेरोइन की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 86 लाख रुपए के करीब बताई जा रही है।
एएनटीएफ के मुताबिक पकड़े गए तस्कर ने पूछताछ में अपना नाम बाराबंकी जिले के सतरिख थाना क्षेत्र स्थित मंगरवाल पोस्ट बेरौली गांव निवासी मोहम्मद खालिद पुत्र स्व अब्दुल जब्बार बताया।
एएनटीएफ टीम के उपनिरीक्षक आदित्य नारायण सिंह के अनुसार पूछताछ में पकड़े गए तस्कर ने बताया कि वह बाराबंकी जिले के एक बड़े तस्कर से सस्ते दामों में खरीदकर उसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर राजधानी लखनऊ के आसपास इलाके में बेचने की बात स्वीकार किया है।




