August 8, 2026 2:12 am

एएनटीएफ यूनिट वाराणसी व एएनटीएफ आगरा टीम की बड़ी कार्रवाई: दो करोड़ 50 कीमत के गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार 

499 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा, एक मोबाइल फोन, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, एक डीसीएम व 2,220 रुपए की नकदी बरामद 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। एएनटीएफ यूनिट वाराणसी और एएनटीएफ यूनिट आगरा की संयुक्त टीम ने सोमवार को चंदौली जिले के कोतवाली क्षेत्र के सर्विस लेन के पास से डीसीएम से भरा गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 499 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा, ड्राइविंग लाइसेंस, मोबाइल फोन, आधार कार्ड व 2,220 रुपए की नकदी बरामद हुई है।

एएनटीएफ के उपनिरीक्षक आदित्य नारायण सिंह ने बताया कि सोमवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कुछ तस्कर डीसीएम में अवैध मादक पदार्थ लादकर चंदौली जिले कोतवाली क्षेत्र के सर्विस लेन होते हुए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस सूचना पर वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नाकेबंदी कर डीसीएम को रोककर जांच-पड़ताल की गई तो डीसीएम से 499 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा मिला। यह मंजर देख एएनटीएफ टीम ने मौके से दो तस्करों बलिया जिले के गडवार थाना क्षेत्र के बलसेरा गांव निवासी प्रमोद गुप्ता व बरेली जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित पचपेरा निवासी अक्षय कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

उपनिरीक्षक के मुताबिक पकड़े गए दोनों तस्करों ने पूछताछ में बताया कि यह लोग गौतमबुद्ध नगर डीसीएम मालिक के कहने पर उड़ीसा राज्य अवैध गांजा लेकर अपने गाड़ी मालिक के हाथों देने जा थे। एएनटीएफ टीम के मुताबिक बरामद अवैध गांजा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ पचास लाख रुपए बताई जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!