August 8, 2026 2:12 am

एएनटीएफ: स्कूली बच्चों के साथ निकाला नशामुक्ति जागरूकता अभियान 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। पुलिस महानिरीक्षक एएनटीएफ, पुलिस अधीक्षक एएनटीएफ राजेश कुमार श्रीवास्तव व सीओ ऑपरेशन एएनटीएफ डॉ बीनू सिंह के नेतृत्व में जयपुरिया स्कूल के बच्चों के साथ शनिवार को नशा के खिलाफ रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया।

इस दौरान स्कूल छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह रैली जयपुरिया स्कूल से होते हुए हैनीमैन चौराहे से होकर स्कूल में आकर संपन्न हुई।

एएनटीएफ के पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक इस तरह के प्रोग्राम करने से जनता को नशे के दुष्प्रभाव से अवगत कराया जा सके।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति और उसके दुष्परिणामों के प्रति छात्रों को जागरूक करना था।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों के लिए नशा मुक्ति से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस मौके पर एएनटीएफ के पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक राजेश श्रीवास्तव के अलावा एएनटीएफ यूनिट के कई आलाधिकारी तथा स्कूल के बच्चों के साथ अध्यापक व अध्यापिकाएं मौजूद रहे।

एएनटीएफ यूनिट की टीम ने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने, गलत संगत से बचने और किसी भी प्रकार की नशा-संबंधी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस अथवा संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर देने का आग्रह किया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!