August 8, 2026 2:25 am

एएनटीफ ऑपरेशन यूनिट आगरा को मिली बड़ी कामयाबी: नशीली दवाओं की तस्करी करने वाले चार तस्कर गिरफ्तार 

47 कार्टून (5640 ) बोतल कोडीन सीरप, एक वाहन टाटा गोल्ड, एक कार, चार मोबाइल फोन, एक कीपैड व 3,900 रूपए की नकदी बरामद 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। एएनटीफ यूनिट आगरा ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एटा जिले के अलीगंज क्षेत्र स्थित नकटई कला गांव के पास से कार सवार चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।

इनके पास से 25 लाख रुपए कीमत की नशीली दवाएं, दो वाहन, चार मोबाइल फोन, एक कीपैड व 3,900 रूपए की नकदी बरामद हुई है।

यूपी की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ( ANTF) और एटा जिले के अलीगंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सोमवार को बड़ा खुलासा किया है। एएनटीफ यूनिट आगरा और अलीगंज की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना कार सवार चार तस्करों को धरदबोचा। 47 कार्टून ( 5640 बोतल) ONEREX बरामद हुई है, जिसकी कीमत 25 लाख रुपए बताई जा रही है।

एएनटीफ के अपर पुलिस महानिरीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। निरीक्षक हर्वेंद्र मिश्रा की टीम ने एसओ अलीगंज राजकुमार सिंह के सहयोग से मुखबिर की सूचना पर एटा जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र स्थित नकटई कला गांव के पास घेरेबंदी कर और नशीली दवाओं का जखीरा सहित चार तस्करों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की।

एसटीएफ के उपनिरीक्षक हर्वेंद्र मिश्रा के मुताबिक गिरफ्तार तस्करों की पहचान एटा जिले के नगला गांव निवासी प्रमोद कुमार, नगला एटा निवासी पंजाब सिंह, असदपुर एटा निवासी जितेंद्र सिंह व अलीगंज क्षेत्र स्थित नकटई कला गांव निवासी जितेंद्र सिंह पुत्र रामवीर सिंह हुई।

एसटीएफ की पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि इनका एक अंतर्राज्यीय गिरोह है जो प्रमोद का भाई ट्रक चालक है जो एक व्यक्ति की मदद से नशीली दवा (कोडीन सीरप) वाराणसी से भरवाकर पश्चिम बंगाल भेजा था, जहां से उसका भाई गिरफ्तार हुआ था जो अभी भी सलाखों के पीछे है।

एएनटीफ के निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गए चारों आरोपी शातिर किस्म के तस्कर हैं और पूछताछ में बताया कि सीरप की 60 पेटी वाराणसी में दी और कहा कि इन्हें बेचकर मोटी रकम कमा लो। बताया जा रहा है कि इन पेटियों में से 13 पेटियां नशा करने वाले नशेड़ियों के हाथों फिर बेचने की फिराक में थे कि एएनटीफ टीम ने धरदबोचा। बताया जा रहा है कि इनका नेटवर्क यूपी के अलग-अलग जिलों तथा अलग-अलग राज्यों के अलावा पश्चिम बंगाल तक जुड़ा हुआ है। इस गोरखधंधे को लंबे समय से संलिप्त होने की बात सामने आ रही है, जिसके बारे में एएनटीफ और पुलिस जानकारी एकत्र कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!