August 8, 2026 2:24 am

एएनटीफ यूनिट का एक्शन: 25 लाख रुपए कीमत के गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार 

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने निगोहां क्षेत्र से दबोचा 

49, 050 किलो ग्राम अवैध गांजा, एक चार पहिया वाहन, दो मोबाइल फोन व 450 रुपए की नकदी बरामद 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। एंटी नारकोटिक्स (एएनटीफ) टीम ने मंगलवार को निगोहां क्षेत्र के मीरख नगर के पास से चार पहिया वाहन में लादकर अवैध गांजा की खेप लेकर जा रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। एएनटीफ टीम को पकड़े गए तस्कर के पास से 49,050 किलो ग्राम अवैध गांजा, एक चार पहिया वाहन, दो मोबाइल फोन व 450 रुपए की नकदी बरामद हुई है।

पुलिस महानिरीक्षक एएनटीफ लखनऊ के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीफ टीम के उपनिरीक्षक पुरषोत्तम विश्वकर्मा की टीम ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर अवैध गांजा के खेप लेकर सप्लाई करने जा रहे एक तस्कर को निगोहां क्षेत्र स्थित मीरख नगर के पास से धरदबोचा। उपनिरीक्षक पुरूषोत्तम विश्वकर्मा के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी शातिर किस्म का तस्कर है और पूछताछ में अपना नाम रायबरेली जिले के जिगना पूरे देव थाना जगतपुर निवासी अनिकेत मौर्या बताया। उपनिरीक्षक पुरूषोत्तम विश्वकर्मा के मुताबिक तस्कर के पास से बरामद गांजे की की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 25 रुपए के करीब बताई जा रही है।

एएनटीफ टीम की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मादक पदार्थ (गांजा) की खरीद-फरोख्त काफी दिनों से कर रहा है ‌और अधिक लालच व जल्द अमीर बनने की चाहत में गांजे की तस्करी करने की बात स्वीकार किया है। एएनटीफ टीम आरोपी को निगोहां थाने में दाखिल कर मामले की छानबीन कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!