August 8, 2026 2:25 am

एक करोड़ पांच लाख रुपए की अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार 

बाराबंकी के कोठी थाना क्षेत्र से दबोचा, एक मोबाइल फोन व 522 ग्राम अवैध स्मैक बरामद 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। पुलिस महानिरीक्षक एएनटीफ के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत इंस्पेक्टर अयनुद्दीन की टीम ने बाराबंकी सहित आसपास के जिलों में मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा कर शुक्रवार को बाराबंकी जिले के कोठी थाना क्षेत्र से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक मोबाइल फोन व 522 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई है।

एंटी नारकोटिक्स के इंस्पेक्टर अयनुद्दीन के मुताबिक पकड़े गए तस्कर ने पूछताछ में अपना नाम बाराबंकी जिले के कोठी थाना क्षेत्र स्थित लखिया पुर गांव निवासी 55 वर्षीय कमलेश रावत बताया। इंस्पेक्टर अयनुद्दीन का कहना है कि कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि एक व्यक्ति है जो एक बड़े तस्कर से अवैध स्मैक हेरोइन खरीद कर लोगों के हाथों बेचकर उनके जीवन से खिलवाड़ कर रहा है। उन्होंने बताया कि उस शख्स की तलाश की जा रही थी कि शुक्रवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि वह अवैध स्मैक की तस्करी करने की फिराक में है और वह इस समय कोठी क्षेत्र स्थित लखिया पुर तिराहे के पास मौजूद है।

इस सूचना पर इंस्पेक्टर अयनुद्दीन उपनिरीक्षक कुलदीप शर्मा, उपनिरीक्षक पुरूषोत्तम विश्वकर्मा, उपनिरीक्षक अरविंद कुमार सिंह, उपनिरीक्षक मनीष कुमार दुबे, हेड कांस्टेबल वेद प्रकाश दुबे, हेड कांस्टेबल आलोक सिंह, हेड कांस्टेबल दीपक कुमार, हेड कांस्टेबल सुनील राय, हेड कांस्टेबल कौशल कुमार यादव, कांस्टेबल अभिषेक सिंह, कांस्टेबल कृष्ण कुमार यादव व कांस्टेबल अमरपाल के साथ मौके पर पहुंचे और तस्कर को धरदबोचा। इंस्पेक्टर के मुताबिक तस्कर के पास से बरामद अवैध स्मैक हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ पांच लाख रुपए बताई जा रही है। पूछताछ में तस्कर ने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ दिनों पहले सड़क हादसे में उसके पैर में चोट लगने से चलने-फिरने में दिक्कत आ रही थी, जिसके चलते परिवार का जीवन यापन करने के लिए अपराध के दलदल में कूदकर यह रास्ता अपनाने की बात स्वीकार किया है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!