July 29, 2026 11:05 pm

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान केवल अभियान न रहकर अब पूरे देश में जनआंदोलन बन गया हैं

मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के विकासखंड मलिहाबाद की राजधानी की सबसे बड़ी ग्राम सभा आती है ग्राम पंचायत इस जिंदौर में 17 गांव लगते हैं ग्राम प्रधान सतीश गोस्वमी ने कहा है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर प्रारंभ “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान केवल अभियान न रहकर अब पूरे देश में जनआंदोलन बन गया हैं। यह अभियान हमारी माँ और धरती माँ के प्रति हमारी श्रद्धा भाव का प्रतिक हैं।

आज पूरे देश में हर व्यक्ति अपनी माँ और धरती माँ दोनों के नाम से पौधा लगाकर उन्हें प्रणाम कर रहा है। लखनऊ के विकासखंड मलिहाबाद पहले से स्वच्छता, स्वाद, सहयोग, सुशासन और सहभागिता के लिए जाना जाता हैं। दिन शनिवार को मलिहाबाद की ग्राम पंचायत जिंदौर मे एक पेड़ माँ के नाम अभियान में वृहद पौध-रोपण के लिए भी देश भर में जाना जाएगा। जिदौर प्रधान सतीश गोस्वमी ने 10000 हजार पौधे रोपने को कहा है जिसमे ग्राम विकास विभाग से 5500 पेड़ लगाए गये है वही पंचायती राज विभाग से 634 पेड़ लगाए गये है

यह अभियान मे पूरे भारत मे चल रहा है । प्रधान सतीश गोस्वमी ने कहा कि पौध-रोपण करना सरल है, लेकिन उन्हें बड़ा करना कठिन। पौध-रोपण करने वाले सभी प्रतिभागियों से आग्रह है कि उनके द्वारा लगाएं गए पौधों को अपने बेटे की तरह पालन करें है । यही वृक्ष आगे एक माँ की तरह आपकी चिंता करेगे। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अनूठे आयोजन के लिये ग्राम पंचायत जिंदौर वासियों से अपील की है और सभी पंचायत वासियो से पेड़ लगाने आग्रह किया है ।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!