लखनऊ। चंदन अस्पताल में 79 वर्षीय मरीज के यूरिटर और मूत्राशय में फैले उन्नत कैंसर का सफल उपचार एक ही चरण में रोबोटिक सर्जरी द्वारा किया गया।
यह जटिल सर्जरी डॉ. अंशुमन सिंह, यूरो-ऑन्कोलॉजिस्ट एवं रोबोटिक सर्जन, द्वारा की गई। मरीज का रोबोटिक रैडिकल नेफ्रोयूरेटरेक्टॉमी, रेडिकल सिस्टोप्रोस्टेटेक्टॉमी तथा दोनों तरफ के पेल्विक लिम्फ नोड डिसेक्शन एक ही सर्जरी में किया गया। किडनी, यूरिटर, मूत्राशय और प्रोस्टेट को एनब्लॉक तकनीक से हटाया गया, जिससे कैंसर को पूरी तरह निकालने में सफलता मिली।
पूरी सर्जरी मिनिमली इनवेसिव रोबोटिक तकनीक से की गई, जिसमें रक्तस्राव नियंत्रित रहा और मरीज की रिकवरी स्थिर व तेज रही। यह सफलता जटिल यूरो-ऑन्कोलॉजी मामलों में उन्नत रोबोटिक सर्जरी की विशेषज्ञता को दर्शाती है।




