मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद तहसील समाधान दिवस। शनिवार को मलिहाबाद तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एडीएम महेंद्र पाल की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें कुल 98 शिकायतें आई जिसमें 12 का मौके पर ही निस्तारण किया गया. शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। समाधान दिवस में मलिहाबाद के साहिलामऊ गांव निवासी आफाक ने शिकायती पत्र में बताया है कि उसका एक प्लाट रहीमाबाद थाना क्षेत्र के कटौली गांव में स्थित है। जिसको उसने कटौली निवासी अनीश के हाथ विक्रय किया था।
विपक्षी अनीश ने रजिस्ट्री के समय तीन लाख रुपए दिए।
बाकी दो लाख की रकम घर जाने चलने के बाद देने की बात कही थी। इसके काफी समय बाद अनीश द्वारा एक लाख रुपए की चेक दी गई। पीड़ित ने उसे जब बैंक में लगाया तो विपक्षी अनीश के खाते में पर्याप्त बैलेंस न होने के कारण वह चेक बाउंस हो गई। जिसके बाद भी विपक्षी रोज टाल मटोल करने लगा, और पीड़ित का पैसा अभी तक नहीं मिल सका। जिससे परेशान होकर उसने समाधान दिवस पर शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
वहीं मलिहाबाद तहसील क्षेत्र के मंडौली गांव निवासी 80 वर्षीय जकी अहमद ने समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर धोखाधड़ी कर जमीन हड़पने का गंभीर आरोप लगाया है। कि उसने अपनी भूमि गाटा संख्या 220, 481, 486, 487, 579, 581/2 कुल रकबा 0.4766 हेक्टेयर का 1/8 भाग 80 लाख रुपये में बेचने का सौदा गांव के ही कलीम के माध्यम से निहाल अहमद निवासी कसमंडी खुर्द, मलिहाबाद से तय किया था।
जकी अहमद के अनुसार वह हिंदी भाषा पढ़-लिख नहीं पाते, जिसका फायदा उठाकर निहाल अहमद ने बैनामे में मात्र 18 लाख रुपये विक्रय मूल्य दर्शाकर दस्तावेज निष्पादित करवा लिया। वृद्ध को केवल 5 लाख रुपये ही चेक के माध्यम से दिए गए जबकि बाकी चेक बाउंस हो गए। बैनामे में छह चेकों (संख्या 045727 से 045732) का विवरण दर्ज है, परंतु किसी में भी वास्तविक भुगतान नहीं हुआ।
पीड़ित का कहना है कि जब उसने विरोध किया तो निहाल अहमद और उसके सहयोगी कलीम ने उसे भद्दी-भद्दी गालियां देकर जान से मारने की धमकी दी। वृद्ध ने आरोप लगाया कि दोनों ने आपस में साजिश रचकर उसकी जमीन हड़पने की योजना बनाई है।
प्रार्थी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायत देकर थाने में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है, ताकि उसे न्याय मिल सके।
इस मौके पर उपजिलाधिकारी अंकित कुमार, तहसीलदार, एसीपी मलिहाबाद सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।




