मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में आज सोमवार को एमएलसी रामचंद्र प्रधान के 56वें जन्मदिन के अवसर पर कसमंडी कला में कार्यक्रम का आयोजन एमएलसी के प्रतिनिधियों और समर्थकों द्वारा किया गया। जिसमें लगभग 1100 श्रद्धालु अयोध्या धाम के दर्शन के लिए भेजा गया। श्रद्धालुओं को रामलला के दर्शन हेतु 15 बसों में भेजा गया।
सुबह से ही क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बस स्टैंड और निर्धारित स्थलों पर एकत्र होना शुरू हो गए थे। आयोजकों के द्वारा जलपान, भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाओं की पूरी व्यवस्था की गई। सभी बसें ‘जय श्री राम’ के जयघोष और हर्षोल्लास के साथ अयोध्या के लिए रवाना हुईं।
इस अवसर पर एमएलसी रामचंद्र प्रधान ने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं को प्रभु श्रीराम के दर्शन कराना और उनकी धार्मिक आस्था को सशक्त करना है. उन्होंने जनसेवा को अपने जीवन का लक्ष्य बताया और जन्मदिन पर इसे सबसे अच्छी सेवा कहा।
श्रद्धालुओं ने इस पहल की सराहना की और अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन कर प्रदेश में सुख-समृद्धि की कामना की, इस दौरान धर्मेंद्र प्रधान, विकास पाठक सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।




